
महामाया पब्लिक हाई स्कूल पण्डरिया में 19वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न/आयोजित।
पण्डरिया महामाया पब्लिक हाई स्कूल पण्डरिया में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय मोध्या (तहसीलदार, पण्डरिया) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित दुबे (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पण्डरिया) ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नवलकिशोर पाण्डेय जी (सांसद प्रतिनिधि, राजनांदगांव क्षेत्र), रविश सिंह ठाकुर जी (भाजपा मण्डल अध्यक्ष, पण्डरिया), विशाल शर्मा (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, पण्डरिया)
एवं बालमुकुंद धावलकर जी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 06, पण्डरिया)
गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




