कबीरधामछत्तीसगढ़

ग्राम सिंघारी में अखंड नवधा रामायण में शिव शंकर मानस मंडली के नन्हे कलाकारों ने मचाई धूम।

ग्राम सिंघारी में अखंड नवधा रामायण में शिव शंकर मानस मंडली के नन्हे कलाकारों ने मचाई धूम

कुई कुकदुर ग्राम सिंघारी, विकासखंड बोड़ला में आयोजित पाँच दिवसीय अखंड नवधा रामायण के तृतीय दिवस शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को शिव शंकर मानस मंडली शिवपुर पोलमी (भंगीटोला) के बाल कलाकारों ने अपने सुमधुर गायन–वादन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
बहुत ही कम उम्र में भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन इन नन्हे कलाकारों ने रामचरितमानस के सस्वर पाठ और भक्तिमय प्रस्तुति से ऐसा वातावरण रच दिया कि पूरा पंडाल जय-जयकार और तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में लगभग आठ मानस मंडलियों की उपस्थिति के बीच शिव शंकर मानस मंडली को विशेष स्थान दिया गया, जो उनके बढ़ते यश और लोकप्रियता को दर्शाता है।
इस मानस मंडली में कथा वाचक श्री आशाराम शिव, गायक स्वागत राम शिव एवं शिवम शिव, गायिकाएँ हर्षिता शिव और नैन्शी शिव ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
तबला संगत में देवाशीष शिव, शुभम शिव एवं निहाल गढ़ेवाल, मंजीरा में हर्ष शिव, झूमका में आदर्श शिव, पेड में दिनेश धुर्वे, आर्गन में स्वागत राम शिव, हारमोनियम में शिवम शिव तथा मंचस्थ बुद्धुराम बघेल ने कार्यक्रम को सजीव और प्रभावशाली बना दिया।
गौरतलब है कि यह मानस मंडली इससे पूर्व घोघरा एवं छिरपानी जैसे क्षेत्रों में भी अपनी भक्तिमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर चुकी है। कम उम्र में दूर-दराज़ के गाँवों में रामचरितमानस गायन-वादन हेतु निरंतर आमंत्रण मिलना इनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
कार्यक्रम के दौरान माता-बहनों सहित समस्त दर्शकगण रामभक्ति में डूबे रहे। मनोहारी दृश्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
पूरे क्षेत्र में गायन, वादन एवं कथा के लिए उभरते हुए और चर्चित कलाकारों के रूप में शिव शंकर मानस मंडली अपनी विशेष पहचान बना रही है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button