कबीरधामछत्तीसगढ़

बोड़ला – पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर विज्ञान क्लब प्रभारी श्री रवि कुमार वर्मा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
इस प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चंद्रयान-3, आदित्य-L1, मंगल मिशन, इसरो (ISRO), सौरमंडल, अंतरिक्ष अन्वेषण एवं भविष्य की अंतरिक्ष तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं चार्ट तैयार किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा एवं रुचि प्रदर्शित की।श्री रवि कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में श्री भूपेंद्र चंद्राकर एवं श्री गोविंद बाँधे द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के बारे में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता में रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार खरे ने छात्राओं की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, कल्पनाशीलता एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button