कबीरधामछत्तीसगढ़

सचिव डॉ. बसवराजु ने आईटीआई, सीजीआईटी कौशल विकास और रोजगार विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की।

सचिव डॉ. बसवराजु ने आईटीआई, सीजीआईटी कौशल विकास और रोजगार विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की

शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भूमि चिन्हांकन, रोजगार मेले आयोजित करने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश

कवर्धा, 24 अगस्त 2026। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने आज आईटीआई, सीजीआईटी, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने शैक्षणिक संस्थाओं के लिए आवश्यक भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी ली और अधिक से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पिपरिया में आईटीआई के लिए चिन्हांकित स्थल की समीक्षा करते हुए बेहतर और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीजीआईटी में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए प्रवेश से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रोजगार विभाग की गतिविधियों और जिले में रोजगार की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सचिव डॉ. बसवराजु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए। रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को निजी एवं अन्य क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने जिले में कौशल विकास से संबंधित संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ा जाए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button