Blog

नगर पालिका की घोर लापरवाही बस स्टैंड के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉम्प्लेक्स’ बना अवैध पार्किंग का अड्डा

नगर पालिका की घोर लापरवाही बस स्टैंड के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉम्प्लेक्स बना अवैध पार्किंग का अड्डा


कवर्धा, छत्तीसगढ़ । कवर्धा नगर के मुख्य बस स्टैंड के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बन गया है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते जिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्थानीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने और यात्रियों को बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था, वह अब अवैध पार्किंग के अड्डे में तब्दील हो गया है।

कॉम्प्लेक्स के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि बस स्टैंड क्षेत्र में रोज़ाना जाम की स्थिति बनती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस अव्यवस्था पर न तो नगर पालिका कार्रवाई कर रही है और न ही ट्रैफिक पुलिस की कोई सक्रियता देखने को मिल रही है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। वहीं यात्रियों को बस पकड़ने में परेशानी होती है। कॉम्प्लेक्स वाशियों का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

परिसर के नियमित उपयोगकर्ता और क्षेत्र के रहवासियों ने मांग की है कि नगर पालिका अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाए, उचित पार्किंग स्थल चिह्नित करे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करे। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और अधिक विकट होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

कॉम्प्लेक्स वाशियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रहने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button