कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के ग्राम तितरी में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन।

कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के ग्राम तितरी में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन


07 फरवरी 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बोड़ला के ग्राम तितरी में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण एवं हस्तांतरित हो चुकी जल आपूर्ति प्रणाली को औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत को सौपनें, नलजल योजना के संचालन संधारण में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणो के सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित करने, हर घर जल योजना के तहत गांव की उपलब्धि का जश्न मनाने एवं स्थानीय स्तर पर लोगो के नेतृत्व वाली जल प्रशासन को प्रोत्साहित कर जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उददेश्य से जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरंपच, ग्रामवासी, स्कूली बच्चे एवं पी.एच.ई. विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामवासियो के द्वारा ग्राम में जल जीवन मिशन के नलजल योजना अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों पानी टंकी, बोर पंप, स्वीच रूम का पूजा अर्चना कर जलबंधन(पवित्र धागा) किया गया। तत्पश्चात् पांरम्परिक गाने बाजे के साथ समस्त जनप्रतिनिधियो, ग्रामवासियों, स्कूली बच्चों तथा शिक्षकगण एवं अधिकारियो के द्वारा जल संरक्षण एवं जल अर्पण दिवस के उददेश्यों के संदेशों के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के दौरान ग्रामीणो के द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने प्रत्येक घरेलू नल कनेक्शनो से एक एक बाल्टी पानी दान किया गया एवं इस पानी को पौधारोपण में उपयोग किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चो द्वारा स्वागत गीत, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश देते लोकगीत पर डांस व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के पेयजल स़्त्रोतो के गुणवत्ता जांच हेतु एफ.टी.के. कीट के द्वारा जल गुणवत्ता जांच का प्रदर्शन किया गया एवं ग्राम पंचायत को एफ.टी.के. कीट वितरित किया गया। पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियो द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से योजना के संचालन संधारण हेतु छ.ग. ग्रामीण पेयजल संचालन संधारण नियम 2024 के संबंध में जानकारी दी गई व ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणो को नलजल के सफल क्रियान्वयन हेतु जल जीवन मिशन अंतर्गत जल सेवा आंकलन किये जाने के संबंध जानकारी दी गई तथा पेयजल सेवाओं की निरंतर उपलब्धता, गुणवत्ता, पर्याप्त मात्रा तथा प्रभावी संचालन संधारण पर विशेष ध्यान देने प्रोत्साहित किया गया। जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणो एवं अधिकारियो के द्वारा जल संरक्षण एवं हर घर जल योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने शपथ भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत तितरी को औपचारिक रूप से अधिकारिक हंस्तातंरण दस्तावेजो को सौंपा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियो द्वारा ग्रामीणो को नलजल योजना के स्वामित्व लेने, योजना के वित्तीय प्रबंधन हेतु जलशुल्क राशि जमा करने व घरेलू नल कनेक्शनो के पास स्वच्छता रखने हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। ग्राम पंचायत तितरी को नलजल योजना के सफल संचालन संधारण एवं ग्राम सचिव श्री उपदेश मेरावी एवं पंप आपरेटर श्री धनसिंह मेरावी को योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण बचाव एवं हरियाली को बढ़ावा देने पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजकुमार मेरावी जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति जिला पंचायत कबीरधाम, श्री कपूरचंद ठाकरे, श्रीमति बिरोबाई मेरावी सरपंच ग्राम पंचायत तितरी, श्रीमति पुष्पा बाई धुर्वे उपसरपंच ग्राम पंचायत तितरी, चतुर सिंह धुर्वे किसान युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्री गोपाल प्रसाद ठाकुर एस.डी.ओ. पी.एच.ई. बोड़ला, श्री टोमन लाल कुंजाम उप अभियंता पी.एच.ई. बोड़ला, सरपंच प्रतिनिधि श्री अन्तराम मेरावी, पंचायत सचिव श्री उपदेश मेरावी, स्वच्छ सुन्दर मोर गांव समिति तितरी के युवा साथी एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button