कबीरधामछत्तीसगढ़

नेऊर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन शुरू

बहादुर सोनी R Chhattisgarh

नेऊर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन शुरू

कुई-कुकदुर तहसील के ग्राम नेऊर स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में 06 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से प्रभु कृपा तक चलेगा।
कार्यक्रम ग्रामवासियों के सहयोग एवं भगवान श्री कृष्णचंद्र जी और राधारानी की कृपा से आयोजित हो रहा है। कथा का वाचन कथाव्यास पं. श्री राजू जी महाराज (राधानिकुंज, सरईपतेरा, लोरमी) द्वारा किया जा रहा है, वहीं आचार्य के रूप में पं. श्री सतीष उपाध्याय जी (श्रीधाम वृंदावन, उत्तर प्रदेश) मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
इस आयोजन के संरक्षक के रूप में पंडरिया विधानसभा की विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का संरक्षण प्राप्त है। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती पार्वती एवं विष्णु सुनहले (सरपंच) तथा श्री भूपेन्द्र एवं भुनेश्वरी सुनहले हैं, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अशोक कुमार वैष्णव निभा रहे हैं।
समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, नेमी-प्रेमी स्वजनों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सहपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button