कबीरधामछत्तीसगढ़

कुकदुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम नेऊर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, ग्रामवासियों से किया संवाद

कुकदुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम नेऊर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, ग्रामवासियों से किया संवाद

कुकदुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम नेऊर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और आयोजन स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक वातावरण में समय व्यतीत किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजकों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया। कथा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का लाभ ले रहे हैं।
विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्रामवासियों ने विधायक के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच कथा का क्रम निरंतर जारी है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button