कबीरधामछत्तीसगढ़

कुकदूर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

कुमार सिंग माठले की रिपोर्ट

कुकदूर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोलमी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेउर कुशयारी निवासी सोन सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सोन सिंह परसेलखार से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोलमी मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह ट्रेलर के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके पश्चात कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पोलमी मुख्य मार्ग पर आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहनों एवं सड़क सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण क्षेत्र में निरंतर हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत एवं नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है तथा मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button