
कवर्धा। आज नगर कवर्धा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में विकृत एवं राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शाम 5 बजे सिग्नल चौक पर पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति एवं भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कवर्धा जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित साजिशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, जिला संयोजक जितेन्द्र वर्मा, सह-संयोजक हर्षित चौबे, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी नगर मंत्री सोनू पाली , नगर उपाध्यक्ष विजय तिवारी, नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



