कबीरधामछत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की मासिक बैठक गुप्ता सामुदायिक भवन वार्ड 17 दुर्जाबंद मोहल्ला में संपन्न हुई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की मासिक बैठक गुप्ता सामुदायिक भवन वार्ड 17 दुर्जाबंद मोहल्ला में संपन्न हुई।

बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू के तत्वाधानधान में हुआ

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव:

  1. महिला आरक्षण: वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पास होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा अब तक लागू न किए जाने की कड़ी निंदा की गई। इसे महिलाओं के साथ छलावा बताया गया।
  2. महंगाई व बेरोजगारी: पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों, रसोई गैस व खाद्य सामग्री की महंगाई तथा बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया गया।
  3. स्थानीय मुद्दे: पंडरिया ब्लॉक के जनहित से जुड़े मुद्दों – सड़क, पानी, बिजली, धान खरीदी – पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तय की गई।
  4. आंदोलन की तैयारी: 19 मई को प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शुरू हुआ हैँ उसको पण्डरिया ब्लाक कांग्रेस द्वारा लोरमी रोड प्रकाश पेट्रोल पम्प के पास शाम 4 बजे 1दिवसीय धरना-प्रदर्शन” को पंडरिया ब्लॉक में ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

वक्तव्य:

1. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम साहू  ने कहाँ गया कि “केंद्र की भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कर सिर्फ वाहवाही लूटी, लेकिन 2 साल बाद भी उसे लागू नहीं किया। यह देश की आधी आबादी के साथ धोखा है। महंगाई से हर घर का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगी। पंडरिया का एक-एक कार्यकर्ता 19 मई के आंदोलन के लिए तैयार हैँ

2 अर्जुन तिवारी  पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री :
ने कहा, “किसान, मजदूर, युवा सब परेशान हैं। डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ गई, MSP का वादा जुमला निकला। पंडरिया क्षेत्र के किसान कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।”

3 अन्नपूर्णा रामगोपाल सदस्य जिला पंचायत कबीरधाम:
ने कहा, “महिला आरक्षण बिल लागू न होना महिला शक्ति का अपमान है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को पंचायत से संसद तक 50% भागीदारी दी। आज महंगाई से सबसे ज्यादा महिला ही प्रभावित है। रसोई का बजट बिगड़ गया है।
4 आनन्द सिंह ठाकुर ने कहाँ एकजुटता से कांग्रेस पार्टी को औऱ मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे

बैठक में उपस्थित रहें प्रमुख रूप से ईश्वर शरण वैष्णो, गुरुदत शर्मा, शुभाष पूरी गोस्वामी, दिनेश कोसारिया,खोवाराम भास्कर, सुनील ठाकुर, सुजीत कुम्भकार, नन्द कुमार चंद्रवंशी,संजू तिवारी, राजकुमार अनंत, राजेंद्र यादव, शैलेन्द्र गुप्ता, कोमल साहू, चंद्रशेखर साहू, वीरेंन्द्र अनंत,चंद्रभान टंडन, मुकेश सावरा ,हकीम खान, लक्ष्मण राय, प्रदीप यादव, कन्हैया रजक धनसिंग पात्रे विजय मेहता, वीरेंन्द्र चंद्राकर, प्रकाश पटेल,दिलीप चंद्रवंशी,दिलीप धुरी अर्जुन साहू, वैभव ठाकुर,त्रिलोक निर्मलकर, रुपेश चन्दवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, सुजल ठाकुर, संजय साहू ,गोकुल साहू काफ़ी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहें

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button