कबीरधामछत्तीसगढ़

नये सपनों और नई उम्मीदों कें साथ कामठी विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया

नये सपनों और नई उम्मीदों कें साथ कामठी विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया

पंडरीया -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव सम्मानीय जनों द्वारा माँ सरस्वती कें पुजा अर्चना कर उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल, मुस्कान और नई उम्मीदों से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन कें अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण तथा ग्रामीण नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व एवं जीवन में उसके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

कक्षा 6वीं तथा 9 वीं कें नवप्रवेशी विद्यार्थियों को लेखनी प्रदान कर तथा केला व मीठा खिलाकर तथा माला पहनाकर स्वागत कर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किय़ा गया

प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।तथा विद्यालय परिसर में दो नीम का पौधा रोपण किय़ा गया
इस अवसर पर संकुल कें समस्त शिक्षक समस्त कामठी स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button