
स्वच्छता केवल शासन की योजना नही बल्कि प्रत्येक ग्रामवासी की जिम्मेदारी:- कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा- दिनांक 24/06/2026, कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में व्यवहार परिवर्तन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 60 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के डिब्बे में कचरा इकट्ठा करनें का काम ग्राम में कार्यरत महिला स्वच्छग्रही के माध्यम से किया जा है। स्वच्छग्रही दीदी द्वारा घर-घर दस्तक देकर अलग-अलग कचरे को लिया जा रहा है,जिससे ग्रामों में स्वच्छता का माहौल बन रहा है,साथ ही साथ अन्य माध्यमों से भी लगातार ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है,जैसे कोटवार के माध्यम से प्रतिदिन कचरा बाहर ना फेंकने, कचरा ना जलाने, एवं कचरा को दीदियों को सौपने हेतु मुनादी कराया जा रहा है| इसके साथ-साथ जिला स्तर,जनपद स्तर एवं अन्य विभागीय अमले के द्वारा स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर ग्रामों में विजिट एवं घर-घर विजिट करते हुवे सभी घरों से घर-घर सूखा कचरा,गीला कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष कचरा को महिला स्वच्छग्रही दीदियों को देने हेतु अपील किया जा रहा है। महिला स्वछगग्रही दीदियों द्वारा डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण कर सभी कचरे को अलग-अलग कर सुरछित सेग्रिगेशन शेड में रखा जा रहा है,साथ ही कचरे को बाहर नही फेंकने,जलाने हेतु ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है।प्लास्टिक का कम उपयोग एवं इससे होने वाली नुक्सान के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दिया जा रहा है।प्लास्टिक का कम उपयोग करने और इसका पुनर्चक्रण करनें भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।कलेक्टर कबीरधाम के निर्देशन अनुसार चयनित 60 ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,इसके लिए नारा लेखन, चित्रकारी कार्य, चौपाल,स्कूली बच्चों के साथ स्वछत्ता रैली, घर-घर संपर्क, वार्डवार बैठक इत्यादि का कार्य प्रतिदिवस आयोजित किया जा रहा है साथ ही साथ अन्य माध्यमों से भी लोगों को जागरूक करनें प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में 471 ग्राम पंचायतों में दिनांक 24/06/2026 को स्वच्छ भारत मिशन -ग्रामीण में कार्यरत अमलों एवं अन्य विभागीय अमलों द्वारा ग्रामसभा में प्लास्टिक कम उपयोग करने, कपड़े के थैले उपयोग करनें,प्लास्टिक का सही निपटान करनें, बाहर ना जलाने एवं महिला स्वच्छग्रहीयों को कचरा सौपने हेतु वाचन के माध्यम से जानकारी दिया गया है, बताया गया कि ग्राम पंचायत गांगपुर, कुम्हारदनिया,कोहड़िया, बिरेंद्रनगर, धर्मगढ़ एवं भाठकुंडेरा, राजपुर, सरपंच,सचिव,पंच एवं आम नागरिक को स्वच्छता में सहयोग हेतु सभी की भागीदारी हेतु वाचन के माध्यम से अपील किया गया! बताया गया कि सभी नागरिक की सहभागिता एवं सहयोग से ही स्वच्छता का लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी ।
चार प्रकार के कचरा डिब्बा जैसे हरा डिब्बा में गिला कचरा, सब्जी की छिलके, बचे हुवे भोजन इत्यादि, नीला डिब्बा में सुखा कचरा जैसे प्लास्टिक, लोहा, कांच, कागज, पुट्ठे इत्यादि,लाल डिब्बे में सेनेटरी कचरा, मास्क, बैंडेज इत्यादि काला डिब्बे में विशेष कचरा जैसे इलेक्ट्रिक कचरा, मेडिकल वेस्ट,बल्ब इत्यादि का सुरछित रखने एवं निपटान करनें हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है!



