कबीरधामछत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर SBM-G टीम का जनजागरूकता अभियान घर-घर पहुंचाया 4 डिब्बा का संदेश।

कलेक्टर के निर्देश पर SBM-G टीम का जनजागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचाया ‘4 डिब्बा’ का संदेश

कबीरधाम, 06 जुलाई उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  के “स्वच्छ छत्तीसगढ़” अभियान और जिला कलेक्टर महोदय श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की टीम द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

SBM-G की टीम प्रतिदिन गांव-गांव, घर-घर एवं गली-गली जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी दे रही है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर गीला कचरा, सूखा कचरा, हानिकारक कचरा एवं विशेष कचरे का सही निपटान एवं रख-रखाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्वच्छता दीदियों को कचरा सौंपने एवं शौचालय उपयोग हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है।

टीम द्वारा दी जा रही प्रमुख जानकारी:

1. 4 डिब्बा व्यवस्था:
प्रत्येक घर में गीला कचरा हेतु हरा डिब्बा, सूखा कचरा हेतु नीला डिब्बा, सेनेटरी कचरा हेतु लाल चिन्हित डिब्बा और हानिकारक कचरा हेतु काला डिब्बा रखने की समझाइश दी जा रही है।

2. स्वच्छता दीदियों का सहयोग:
टीम द्वारा बताया जा रहा है कि 15 जुलाई 2026 से स्वच्छता दीदी घर-घर से अलग-अलग कचरा संग्रहण के साथ-साथ सत्यापन भी करेंगी। इसके लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है।

3. जुर्माना व प्रोत्साहन:
खुले में कचरा फेंकने पर ग्राम पंचायत द्वारा 500 से 5000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान तय कर लागू किया जाएगा। साथ ही “वेस्ट टू वेल्थ” मॉडल से जैविक खाद बनाने की जानकारी भी दी जा रही है।

4. वर्मी कंपोस्ट को बढ़ावा:
ग्रामों में घुरूवा गड्ढे के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से खाद बनाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है।

5. ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर का समुचित निपटान:
घर स्तर एवं सामुदायिक स्तर से निकलने वाले ग्रे वाटर के समुचित निपटान हेतु सोकता गड्ढा निर्माण तथा ब्लैक वाटर के निपटान हेतु सेप्टिक टैंक के साथ सोकता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

6. सामुदायिक शौचालय का रखरखाव:
ग्रामों में सामुदायिक शौचालय के निरंतर उपयोग एवं रखरखाव को लेकर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अभिषेक अग्रवाल ने कहा:
SBM-G टीम द्वारा कबीरधाम जिले की 60 ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग, नारा लेखन, घर-घर संपर्क और चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लक्ष्य है 15 जुलाई तक हर घर में 4 डिब्बे पहुंचाना एवं 100% कचरा एकत्रित करना।”

SBM-G टीम के नोडल अधिकारी ने बताया:
“अभियान के तहत अब तक 60 पंचायतों में चौपाल सभा, ग्राम सभा, पंचायत बैठक, महिला समूहों की बैठक, महिला स्वच्छता दीदियों की बैठक और स्कूलों में बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा चुका है। ग्रामीणों का सहयोग लगातार मिल रहा है।”

जिला प्रशासन ने सभी सरपंचों, सचिवों और स्व-सहायता समूहों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है ताकि 02 अक्टूबर 2026 तक कबीरधाम को ODF Plus जिला बनाया जा सके।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button