कबीरधामछत्तीसगढ़

विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में संकुल केंद्र पंडरिया व सोनपुरी के समस्त संस्था प्रमुखों का अति आवश्यक बैठक स्थान स्वामी आत्मानंद पंडरिया में लिया गया ।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में संकुल केंद्र पंडरिया व सोनपुरी के समस्त संस्था प्रमुखों का अति आवश्यक बैठक स्थान स्वामी आत्मानंद पंडरिया में लिया गया ।


बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चलचित्र पर पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ । बैठक दौरान चर्चा के विषय में शिक्षा सत्र गुणवत्ता वर्ष को ध्यान में रखते हुए चर्चा विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विषय – स्कूल की मूलभूत सुविधा , छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की उपस्थिति व अध्यापन कार्य, प्रधान पाठकों के द्वारा जिम्मेदारी , शाला व्यवस्था , शाला स्तर के विभिन्न विभागीय ऑनलाइन कार्य, पाठ्य पुस्तक शत प्रतिशत स्कैनिंग , यू डाइस प्रोग्रेशन शत प्रतिशत, बच्चों की शैक्षिक भाषा व गणितीय ,अंग्रेजी की गुणवत्ता में अनिवार्यता बेसिक ज्ञान के साथ साथ लेखन , इमला, कक्षा अनुरूप 1-20 तक प्राथमिक और 1-25 तक माध्यमिक तक पहाड़ा सभी बच्चो को बोध हो इस पर विस्तार पूर्वक गंभीरता के साथ चर्चा किया एवं आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया गया। इस दौरान विकास शुक्ला संकुल प्राचार्य पंडरिया , बसंत डोरे संकुल प्राचार्य सोनपुरी,संकुल समन्वयक उत्तम लॉयल,काशीराम गोयल और समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
उक्त बैठक की समापन सभी संस्था प्रमुखों को विशेष निर्देश के साथ सम्पन्न हुआ।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button