कबीरधामखोजी खबरछत्तीसगढ़

कबीरधाम के अंतिम गांव धनवाही सुखझर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: दोपहर 2 बजे ही बंद मिला प्राथमिक विद्यालय

कबीरधाम के अंतिम गांवों में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: दोपहर 2 बजे ही बंद मिला प्राथमिक विद्यालय

विकास सोनी की रिपोर्ट बोड़ला (कबीरधाम)। विकासखंड बोड़ला के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम धनवाही एवं सुखझर के प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे ही बंद पाए गए। विद्यालय समय से पहले बंद मिलने पर स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
ग्राम धनवाही के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक से विद्यालय समय से पहले बंद करने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें दलदली में आयोजित संकुल स्तरीय बैठक में उपस्थित होना था। उन्होंने कहा कि विद्यालय में वे अकेले शिक्षक थे, इसलिए स्कूल बंद कर बैठक में जाना पड़ा। प्रधानपाठक के अनुसार, “मैं स्कूल में अकेला था, इसलिए क्या करता? बैठक में उपस्थित होना भी आवश्यक था।”
इस घटना ने एक बार फिर एकल शिक्षक वाले विद्यालयों की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि बैठकों या अन्य शासकीय कार्यों के कारण विद्यालय बंद करने की नौबत आती है, तो सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों की पढ़ाई का होता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेते हुए यह सुनिश्चित करे कि शासकीय बैठकों के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो तथा एकल शिक्षक वाले विद्यालयों के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button