कबीरधामछत्तीसगढ़

छात्र आंदोलन से संविदा कर्मचारियों को सीखना चाहिए – संजय सोनी।

छात्र आंदोलन से संविदा कर्मचारियों को सीखना चाहिए – संजय सोनी

कवर्धा, 26 जुलाई 2026 सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष  संजय सोनी ने कहा कि देश भर में छात्रों द्वारा अपनी मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलनों से संविदा कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोनी ने कहा कि जिस तरह छात्र अपनी पढ़ाई, भविष्य और अधिकारों के लिए एकजुट होकर सड़कों पर उतरते हैं, उसी तरह संविदा कर्मचारियों को भी अपनी नियमितीकरण, समान वेतन और सम्मान की मांग के लिए एकजुटता दिखानी होगी।

उन्होंने कहा “छात्र आंदोलन हमें सिखाते हैं कि जब तक आवाज बुलंद नहीं होगी, सरकार तक बात नहीं पहुंचेगी। संविदा कर्मचारी 20-20 साल से सेवा दे रहे हैं, लेकिन आज भी असुरक्षा के साए में जी रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम भी छात्र शक्ति की तरह अनुशासन, एकता और संघर्ष के साथ अपनी मांग रखें।”

श्री सोनी ने सभी विभागों के संविदा साथियों से अपील की कि वे संगठन से जुड़ें, नकारात्मकता छोड़ें और आंदोलन की तैयारी में सहयोग करें।

उन्होंने कहा “सरकारें तभी सुनती हैं जब कर्मचारी एकजुट होकर अपनी बात रखता है। छात्र कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं? हम भी इस प्रदेश और देश की व्यवस्था की रीढ़ हैं।”

“संघ को सहयोग से ही मिलेगी सफलता”
नकारात्मक सोच बंद करें, आंदोलन में साथ दें।

संजय सोनी
प्रदेश उपाध्यक्ष
सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button