कबीरधामछत्तीसगढ़

बस एवं ऑटो का किराया बढ़ने से विद्यार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें NSUI छात्र नेता दुर्गेश जायसवाल ने जताया विरोध

बस एवं ऑटो का किराया बढ़ने से विद्यार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें NSUI छात्र नेता दुर्गेश जायसवाल ने जताया विरोध

महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग

कवर्धा। बस एवं ऑटो के किराए में बढ़ोतरी से स्कूली बच्चों और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच परिवहन का खर्च विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। इस समस्या को लेकर NSUI के छात्र नेता दुर्गेश जायसवाल ने विरोध जताते हुए राज्य की भाजपा सरकार एवं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा प्राप्त करना हर विद्यार्थी का अधिकार है, लेकिन लगातार बढ़ते खर्चों के कारण विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूर-दराज से पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन बस और ऑटो से आवागमन करना पड़ता है। किराए में बढ़ोतरी होने से उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। कई परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब विद्यार्थियों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की बात आती है, तो सरकार की ओर से ठोस पहल दिखाई नहीं देती। सरकार अपने कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार और काफिलों पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन क्या उसी सरकार के लिए विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराना संभव नहीं है?

दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा और सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकता में शामिल किया जाना चाहिए

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button