
पहली बार कवर्धा पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज गणेश तिवारी के निवास ‘श्रीमाता निलियम’ में हुआ पावन आगमन ।
कवर्धा। परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) का प्रथम शुभागमन धर्म नगरी कवर्धा के गणेशपुरम में हुआ । इस पुनीत अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा, एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी, गणेश तिवारी के निवास स्थान “श्रीमाता निलयम” में पूज्य महाराजश्री का पावन मंगलमय पदार्पण हुआ । इस अवसर पर गणेश तिवारी सपत्निक एवं उनके सुपुत्र आशीष तिवारी सहित समस्त परिवारजनों ने महाराजश्री का श्रद्धापूर्वक स्वागत वंदन अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराजश्री के प्रथम कवर्धा आगमन को लेकर सनातन धर्मी श्रद्धालुओं शिष्यगणों एवं भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैंड बाजे पटाखे और वैदिक मन्त्रों की सुमधुर ध्वनि से सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का बिलासपुर रोड “गणेशपुरम” प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत करते “श्रीमाता निलयम” में पूज्य आचार्य चरण के मंगल प्रवेश के साथ सम्पूर्ण वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत था l
बताया गया कि सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज सामान्यतः कथा आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन गणेश तिवारी एवं उनके पुत्र आशीष तिवारी के विशेष आग्रह पर महाराज जी ने आगामी वर्षों में शीघ्र ही कवर्धा में एक भव्य गौ संरक्षणार्थ यज्ञ आयोजन करने तथा उसमे अपने आगमन का आशीर्वाद आश्वासन प्रदान किया l महाराजश्री के इस आश्वासन से भक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और सभी को भविष्य में होने वाले इस दिव्य सुरभि यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहेगी l
इस पावन अवसर को गणेश तिवारी ने अपने परिवार एवं कवर्धा वासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय बताते हुए सद्गुरु महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद को अविस्मरणीय क्षण बताया ।



