कबीरधामछत्तीसगढ़

लंबित मानदेय और इंक्रीमेंट की राशि के भुगतान की मांग को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

लंबित मानदेय और इंक्रीमेंट की राशि के भुगतान की मांग को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

कबीरधाम। नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित समस्याओं एवं विभिन्न मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मई, जून एवं जुलाई—तीन माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने, PAB 2025-26 में स्वीकृत ₹1,000 प्रतिमाह मानदेय वृद्धि की लंबित ₹12,000 वार्षिक राशि का भुगतान करने तथा आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान किए जाने की मांग रखी गई।

इसके साथ ही व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था के लिए स्थायी एवं स्पष्ट नीति बनाए जाने की मांग भी संघ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई।

जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार यादव ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद मानदेय लंबित होना प्रशिक्षकों के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि लंबित मानदेय के साथ सरकार द्वारा स्वीकृत इंक्रीमेंट की राशि भी तत्काल जारी की जानी चाहिए।

जिला पूर्व अध्यक्ष श्री संगम दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत राशि का लाभ व्यावसायिक प्रशिक्षकों को मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान कर लंबित भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग की।

संघ ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान तक संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर, सचिव सतीश चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, सुरेश प्रजापति सहित वीटी साथी संगम दुबे, जुनैद, विमल यादव, प्रियंका जंघेल, सुमन, चेष्टा पाण्डेय, दीपक, लोकेंद्र, एस. कुमार सहित कबीरधाम जिले के समस्त 75 व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारिणी संघ, कबीरधाम
धनंजय कुमार यादव
जिला अध्यक्ष

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button