Blog

सीमा पर तैनात जवानों के लिए कामठी स्कूल के छात्राओं ने भेजीं 151 राखियां

पंडरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 151 हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर डाक के माध्यम से भेजीं। राखियों के साथ छात्राओं ने जवानों के लिए भावपूर्ण पत्र भी भेजे, जिनमें उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की सुरक्षा में उनके त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।छात्राओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान हमारे लिए गौरव हैं। वे अपने परिवार से दूर रहकर देशवासियों की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। ऐसे वीर जवानों को रक्षाबंधन पर राखी भेजना उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को प्रकट करने का माध्यम है।विद्यालय में यह सराहनीय पहल व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर एवं व्यायाम शिक्षक कोमल दितलहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन, व्याख्याता राजेश शर्मा, मनोज कुमार आदित्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने छात्राओं के इस देशभक्ति एवं सामाजिक संवेदना से जुड़े प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सैनिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button