कबीरधामछत्तीसगढ़

तरेगांव जंगल में 2.50 करोड़ से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

तरेगांव जंगल में 2.50 करोड़ से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र


कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल एवं बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बड़ी पहल हुई है।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया।

नए स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, कैजुअल्टी, ओपीडी तथा पुरुष और महिला वार्ड की सुविधा प्रस्तावित है।

अस्पताल का निर्माण पूरा होने के बाद तरेगांव जंगल सहित आसपास के ग्रामीणों को उपचार, प्रसूति, जांच और भर्ती जैसी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तरेगांव-रेंगाखार क्षेत्र में सोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं, क्षेत्र में बैगा बस्तियों तक सड़क पहुंचाने का काम भी जारी है। उप मुख्यमंत्री के अनुसार क्षेत्र में अब तक 35 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।

नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खासकर गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button