कबीरधामछत्तीसगढ़

विद्यालय विकास के लिए जनसहयोग जुटाने की अनूठी पहल प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी।

विद्यालय विकास के लिए जनसहयोग जुटाने की अनूठी पहल प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी।


पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला में विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जनसहयोग जुटाने की पहल की जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय खरे ने व्याख्याता श्री रवि कुमार वर्मा एवं सहायक ग्रेड-2 श्री गौरव भारद्वाज के साथ मिलकर विद्यालय की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों के लिए समाज के सहयोग को जोड़ा जा रहा है।
इस पहल के अंतर्गत विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने, विद्यार्थियों के लिए वाटर फिल्टर (R.O.) की व्यवस्था करने तथा विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों के लिए जनसहयोग प्राप्त किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालय और समाज के बीच सहयोग एवं सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।


प्राचार्य श्री विजय खरे ने बताया कि विद्यालय के विकास में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी भावना के साथ जनसहयोग के माध्यम से विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। व्याख्याता श्री रवि कुमार वर्मा एवं श्री गौरव भारद्वाज भी इस पहल में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
विद्यालय विकास में समाज की सहभागिता का संदेश
इसी कड़ी में आज समाज के प्रबुद्ध नागरिकों श्री रूपनाथ मानिकपुरी जी, श्री प्रकाश केशरवानी जी, श्री रेवा राम खरे जी और श्री टोमन भंडारी जी एवं संस्कार बुक डिपो के श्री विजय साहू का सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय के विकास के लिए चलाया जा रहा यह प्रयास विद्यार्थियों के हित में सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने तथा R.O. वाटर फिल्टर जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। साथ ही विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं और विकास कार्यों के लिए भी जनसहयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने समाज के सहयोग एवं सहभागिता को विद्यालय विकास की इस पहल का महत्वपूर्ण आधार बताया है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button