Blog

संस्कार पब्लिक स्कूल कुई में सजी ‘मेरे सपनों का भारत’ की भव्य रंगोली

कुई। संस्कार पब्लिक स्कूल कुई में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियों एवं आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। किसी ने उन्नत एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा, तो किसी ने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और अनेकता में एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

विद्यार्थियों की कलाकृतियों में देश के विकास के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति और सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विद्यालय परिसर में सजी आकर्षक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की खूब सराहना हुई।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में कला-कौशल के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button