कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा-भोरमदेव रोड पर गोदना रिसॉर्ट के पास जर्जर विद्युत ट्रांसफार्मर बना खतरा कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

कवर्धा-भोरमदेव रोड पर गोदना रिसॉर्ट के पास जर्जर विद्युत ट्रांसफार्मर बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।


कवर्धा। कवर्धा-भोरमदेव मुख्य मार्ग स्थित गोदना रिसॉर्ट के पास स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर एवं वितरण पैनल की स्थिति बेहद जर्जर दिखाई दे रही है। मौके पर ट्रांसफार्मर के नीचे लगा वितरण बॉक्स जंग लगा हुआ है, कई स्थानों पर तार खुले नजर आ रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं दिख रही है।
बरसात के मौसम में इस प्रकार की स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सड़क किनारे स्थित इस विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास लोगों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले तार और क्षतिग्रस्त उपकरण आम नागरिकों, बच्चों एवं मवेशियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के जिम्मेदार अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर एवं वितरण पैनल की मरम्मत कराएं, खुले तारों को सुरक्षित करें तथा आवश्यक सुरक्षा घेरा एवं चेतावनी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। लोगों ने जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button