
संकुल केंद्र पांडातराई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया
पांडातराई। सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल केंद्र पांडातराई में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलित किए।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



