-
कबीरधाम
छात्र आंदोलन से संविदा कर्मचारियों को सीखना चाहिए – संजय सोनी।
छात्र आंदोलन से संविदा कर्मचारियों को सीखना चाहिए – संजय सोनी। कवर्धा, 26 जुलाई 2026 सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि देश भर में छात्रों द्वारा अपनी मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलनों से संविदा कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। सोनी ने कहा कि जिस तरह छात्र अपनी पढ़ाई, भविष्य और अधिकारों…
Read More » -
कबीरधाम
छात्रों की एकजुटता के आगे झुकी केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के न्याय की दिशा में पहला कदम – यमन चन्द्रवंशी
छात्रों की एकजुटता के आगे झुकी केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के न्याय की दिशा में पहला कदम – यमन चन्द्रवंशी कबीरधाम। छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलनों के बीच कांग्रेस नेता यमन मनीष चन्द्रवंशी ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि देशभर के छात्रों और युवाओं की…
Read More » -
कबीरधाम
छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता
छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता। कवर्धा, 25 जुलाई 2026 NEET एवं CBSE परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आज कवर्धा में विशाल छात्र अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया। गांधी मैदान चौक से प्रारंभ होकर कांग्रेस भवन होते हुए…
Read More » -
कबीरधाम
पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता का भावभीना सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित
पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता का भावभीना सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित पंडरिया, 24 जुलाई। विकासखंड मुख्यालय स्थित बीआरसीसी भवन पंडरिया में पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता के सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ…
Read More » -
कबीरधाम
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ 26 जुलाई से।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ 26 जुलाई से। कवर्धा बोड़ला:-अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202, पीएम श्री सेजेस बोड़ला में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को होंगी संपर्क कक्षाएँकबीरधाम। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर के अंतर्गत संचालित अध्ययन केंद्र क्रमांक–0202, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (पीएम श्री सेजेस), बोड़ला में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों…
Read More » -
कबीरधाम
कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कामठी स्कूल में जिला स्तरीय शाला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पंडरिया -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में जिला स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड—पंडरिया, कवर्धा, बोड़ला एवं लोहारा—के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More » -
कबीरधाम
जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल, व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले के सरायपाली अनुभाग में सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में हेलमेट वितरण…
Read More » -
कबीरधाम
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल बी वी श्रीनिवास के बुलावे पर आनंद सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे दिल्ली।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल बी वी श्रीनिवास जी के बुलावे पर आनंद सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे दिल्ली कवर्धा से जिला संगठन पदाधिकारी रामसजीवन,यूनुस ,बृजेश कौशिक,नरेंद्र,चंद्रशेखर,आशाराम,श्रीमती रामेश्वरी और लीला जी है साथ। नई दिल्ली/कबीरधाम। कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. श्रीनिवास के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के युवा नेता एवं कांग्रेस सेवादल से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता आनंद…
Read More » -
कबीरधाम
प्लास्टिक अपशिष्ट को संसाधन में बदलेगा कबीरधाम सभी ग्राम पंचायतों को यूनिट तक कचरा पहुंचाने के निर्देश।
प्लास्टिक अपशिष्ट को संसाधन में बदलेगा कबीरधाम सभी ग्राम पंचायतों को यूनिट तक कचरा पहुंचाने के निर्देश। कबीरधाम, 23 जुलाई 2026। जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जिला पंचायत कबीरधाम ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा में अत्याधुनिक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित कर दी हैं।जिला पंचायत के मुख्य…
Read More » -
कबीरधाम
प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल के विकास को मिली नई रफ्तार
Read More »
बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक 3 किलोमीटर पक्की सड़क बनने से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, ग्रामीणों में खुशी
कबीरधाम। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्षों तक बरसात के मौसम में कीचड़, उबड़-खाबड़ और दुर्गम रास्तों की कठिनाइयों से जूझने वाले ग्रामीण आज पक्की सड़कों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ उठा रहे हैं। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दूरस्थ गांवों तक सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंचने से ग्रामीणों का जीवन आसान होने के साथ-साथ विकास को भी नई गति मिली है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण 143.82 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 135 बसाहटों के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में गांव से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। जगह-जगह कीचड़, फिसलन और कच्चे रास्तों के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल भेजने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को घंटों पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता था।
ग्राम बांटीपथरा एवं पढ़ियाधरान के निवासी राजेन्द्र कुमार मरकाम ने बताया कि पहले गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल था। विशेषकर बरसात के मौसम में रास्ते पूरी तरह कीचड़ से भर जाते थे, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता था। मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पक्की सड़क बनने के बाद गांव से स्कूल, अस्पताल, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना आसान हो गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है।
इसी गांव के निवासी नन्हें सिंह मरकाम ने बताया कि पहले बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं था। बरसात के समय रास्ते दलदल में बदल जाते थे और कई बार लोगों को घंटों तक पैदल चलना पड़ता था। आज पक्की सड़क बनने से गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब वाहन आसानी से गांव तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेज हुआ है। पहले जहां परिवहन की कमी के कारण लोग आवश्यक कार्यों के लिए भी परेशान रहते थे, वहीं अब आवागमन सुगम होने से रोजगार, व्यापार और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है। इससे वनांचल क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बांटीपथरा से पढ़ियाधरान तक निर्मित यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बेहतर भविष्य, सुरक्षित आवागमन, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे तथा वनांचल क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।