कबीरधामछत्तीसगढ़

बोड़ला के रामा गौशाला के पास बुधवार को 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ।

कवर्धा बोड़ला:- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। नगर पंचायत बोड़ला के रामा गौशाला के पास बुधवार को 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह छात्रावास सर्व-सुविधायुक्त होगा, जिसके लिए नगर पंचायत ने डेढ़ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यह छात्रावास केवल एक भवन नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव और नई पीढ़ी के सपनों को साकार करने का केंद्र बनेगा।जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस छात्रावास को मंदिर मानकर शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि भवन निर्माण की सतत निगरानी की जाए ताकि एक ‘मॉडल छात्रावास’ तैयार हो सके। साथ ही, उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल ने बताया कि जगह की कमी के कारण यह परियोजना पिछले 2 वर्षों से लंबित थी। नगर पंचायत की टीम के कड़े प्रयासों के बाद रामा गौशाला के पास उपयुक्त भूमि का चयन किया गया, जिससे अब छात्रों के लिए शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, मंडल महामंत्री अमित वर्मा, मोहन कश्यप, लवकेश गुप्ता, सहायक आयुक्त पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधीक्षक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button