
समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन तिहार -2026 का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत 1 मई से 30 जून तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया है जहाँ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जाएगा। यह अभियान शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर आज पंडरिया नगर में सिशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक भावना बोहरा जी ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं और उपस्थित अधिकारीयों को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सुशासन, सेवा और विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आवास एवं अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य, 35 हजार पीएम आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 की आर्थिक सहायता, 500 किलोमीटर से अधिक की बहुप्रतीक्षित सड़कों की सौगात, 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण जैसे कई सौगात सुशासन की भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को मिले हैं। वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की गति लगातार तेज हो रही है, दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति हो रही है, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में 3500 से अधिक पक्के आवास की स्वीकृति, 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव में बिजली और नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है, यही सुशासन की असली पहचान है।
भावना बोहरा ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और सेवा भावना का प्रतीक है। पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन स्थापित हुआ है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर सरकार जनता के द्वार तक पहुंच रही है। आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा को विकास और सुविधाओं के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। समाधान शिविर में नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी जी, समस्त पार्षदगण, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।



