कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम को मिली ऐतिहासिक सौगात: इसी शैक्षणिक सत्र से कवर्धा मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई।

कबीरधाम को मिली ऐतिहासिक सौगात: इसी शैक्षणिक सत्र से कवर्धा मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई।


कवर्धा। कबीरधाम जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इसी शैक्षणिक सत्र से कवर्धा मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर अध्ययन प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी भविष्य में मजबूती मिलेगी।


यह उपलब्धि जिले के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सतत प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर पहल के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है। उनके अथक प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सपना साकार हो पाया है।


जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार का स्वागत करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button