
अमरकंटक के ज्वालेश्वर महादेव एवं माँ सिद्धिदात्री माता मंदिर आश्रम में श्री देवर्षि नारद समिति कवर्धा के तीन दिवसीय भंडारे का हुआ समापन।
कवर्धा अमरकंटक। पवित्र तीर्थ नगरी अमरकंटक स्थित ज्वालेश्वर महादेव एवं माँ सिद्धिदात्री माता मंदिर आश्रम में श्री देवर्षि नारद समिति, कवर्धा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल भंडारे का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से पहुंचे भगवान महादेव के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
तीन दिनों तक चले इस सेवा एवं भक्ति के आयोजन में समिति के सदस्यों ने श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की। भंडारे में बड़ी संख्या में शिव भक्त, संत-महात्मा एवं आमजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।श्री देवर्षि नारद समिति, कवर्धा के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और आध्यात्मिकता की भावना को बढ़ावा देना है। समिति द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा एवं धार्मिक आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों, सूरज मानिकपुरी , नीरज शर्मा ,रोशन मानिकपुरी, मुकेश अवस्थी , ऋषि कुंभकार , विकास सोनी, पवन तिवारी , त्रिलोकी केसरवानी ,कवित पटेल,कीर्तन चंद्रवंशी, अंजन अवस्थी सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह तीन दिवसीय भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




