
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में भव्य ‘‘योग संगम’’, पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित बहुत से नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडरिया में विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘‘योग संगम’’ और ‘‘हरित योग’’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय योगाभ्यास मे पंडरिया के विधायक भावना बोहरा नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवीकुर्रे, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू मंडल अध्यक्ष रवि सिंह ठाकुर मंडल प्रभारी नवल किशोर पांडे कार्यक्रम के प्रभारी गजपाल साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी एवं नगर पालिका के समस्त पार्षद शहित चंद्र कुमार सोनी सदस्य दिशा समिति एवं पंडरिया नगर के बहुत अच्छे गणमान्य नागरिक शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहीं।