
डॉक्टर दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंडरिया ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, कुकदूर मंडल के महामंत्री श्री यशवंत श्रीवास की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डॉ. स्वप्निल साधू, डॉश्वेता सोनी,होरीलाल यादव, बालकृष्णन साहू, सरोज भगत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर के समस्त चिकित्सकगण एवं अस्पताल स्टाफ़ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। डॉक्टर दिवस के अवसर पर किया गया यह वृक्षारोपण अभियान स्वस्थ समाज एवं हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना।



