कबीरधामछत्तीसगढ़

पीएम श्री सेजेस बोड़ला केंद्र क्रमांक 0202 में ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाएँ प्रारंभ।

पीएम श्री सेजेस बोड़ला केंद्र क्रमांक 0202 में ओपन स्कूल की संपर्क कक्षाएँ प्रारंभ।


बोड़ला। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला के केंद्र क्रमांक 0202 में नवंबर 2026 की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ओपन स्कूल के परीक्षार्थियों के लिए संपर्क कक्षाओं का आयोजन ओपन प्रभारी श्री रवि कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
परीक्षार्थियों की परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने तथा विषयों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से संस्था के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है। संपर्क कक्षाओं में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन कराने के साथ-साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है, ताकि वे परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित हो सकें।
ओपन प्रभारी श्री रवि कुमार वर्मा द्वारा सभी परीक्षार्थियों को संपर्क कक्षाओं में उपस्थित होकर नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और परीक्षा की तैयारी गंभीरता एवं नियमितता के साथ करें।
संपर्क कक्षाओं का समय-सारणी: कक्षाएँ दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक नियमित रूप से आयोजित की जाएँगी। इसके पश्चात प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को संपर्क कक्षाएँ संचालित होंगी। परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर अध्ययन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
विद्यालय का उद्देश्य ओपन स्कूल के परीक्षार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा उन्हें आगामी नवंबर 2026 की परीक्षा के लिए तैयार करना है। संस्था के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से संचालित ये संपर्क कक्षाएँ विद्यार्थियों की तैयारी को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायक होंगी।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button