
पंडरिया की बेटी पलक सोनी ने रचा इतिहास, 92.5% अंक के साथ विकासखंड में द्वितीय स्थान
पंडरिया (कबीरधाम), 1 मई 2026।
आत्मानंद पीएम श्री हाई स्कूल पंडरिया की छात्रा पलक सोनी ने हाई स्कूल परीक्षा में 92.5% अंक प्राप्त कर विकासखंड स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ पलक ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
पलक सोनी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकगण और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि “परिणाम केवल अंकों में नहीं, बल्कि उन अनुभवों में छिपे हैं, जो हमें और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।”
परिजनों और गुरुजनों ने पलक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। पलक ने भी अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए उनके आशीर्वाद को अपनी सफलता का आधार बताया।



