कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया :- ग्राम पंचायत कुई – कूकदूर में कृषि विभाग द्वारा अरहर बीज वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।


ग्राम पंचायत कुई – कूकदूर में कृषि विभाग द्वारा अरहर बीज वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

आज ग्राम पंचायत कुई में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए अरहर बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य पंडरिया श्री राजकुमार नेताम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरिया के महामंत्री श्री यशवंत श्रीवास, कृषि विभाग के अधिकारी एवं श्री लालसिंह जमरे , महेश श्याम,विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कुई के सरपंच श्री धनंजय लहरे ने की।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के किसानों को कृषि विभाग द्वारा अरहर के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए। बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग एवं बेहतर उत्पादन हेतु आवश्यक कृषि संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

किसानों की समृद्धि एवं कृषि विकास के लिए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का यह एक सराहनीय प्रयास है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button