कबीरधामछत्तीसगढ़

जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

जीवन सुरक्षा की दिशा में कदम: महासमुंद पुलिस की पहल, व्यापारी संघ के सहयोग से सरायपाली में हेलमेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले के सरायपाली अनुभाग में सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में हेलमेट वितरण एवं यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ललिता मेहर के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सरायपाली व्यापारी महासंघ के वरिष्ठ सदस्य ,व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिन परिवारों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोया है, उन परिवारों के सदस्यों को विशेष रूप से चिन्हित कर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उनके अनुभवों और पीड़ा को साझा कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह एहसास कराना था कि एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार के जीवन को बदल सकती है। कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ दिलाई गई। “हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कवच है। सड़क दुर्घटना कब और कैसे हो जाए, इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता। इसलिए प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को हर परिस्थिति में हेलमेट पहनना चाहिए।” अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने से लोगों की जान चली जाती है, जबकि हेलमेट पहनने से ऐसी दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोट की संभावना काफी कम हो जाती है। निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील भी पुलिस द्वारा की गई। सरायपाली व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। व्यापारी महासंघ ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में आगे भी सक्रिय सहयोग देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों को भी जन जागरूकता में उनके सक्रिय योगदान के लिए हेलमेट प्रदान किया गया , कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वयं हेलमेट पहनने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी हेलमेट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button