कबीरधामछत्तीसगढ़

वाहन रोककर 5 हजार रुपए और डीजल लेने का आरोप राजस्थान के चालक ने थाने में की शिकायत।

वाहन रोककर 5 हजार रुपए और डीजल लेने का आरोप राजस्थान के चालक ने थाने में की शिकायत

कवर्धा। वाहन रोककर कथित रूप से रुपए और डीजल लेने के मामले में राजस्थान निवासी वाहन चालक राम प्रसाद चौधरी ने कवर्धा थाने में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता राम प्रसाद चौधरी (40), पिता श्योजी राम चौधरी, निवासी ग्राम चान्द्रसेन, तहसील नसीराबाद, जिला अजमेर (राजस्थान) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह वाहन क्रमांक RJ 01 GC 0289 से जा रहा था। इसी दौरान वाहन को रोककर उसके साथ कथित रूप से विवाद किया गया।

चौधरी का आरोप है कि वाहन रोकने के दौरान उससे 5 हजार रुपए की राशि और डीजल लिया गया। घटना के बाद उन्होंने मामले को लेकर थाना प्रभारी कवर्धा को लिखित शिकायत सौंपी और पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button