
कवर्धा जिले के बोड़ला से इस वक्त की खबर है, जहां दतिलहा मंदिर के पास जंगल में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान शिराती पिता घूरवा निषाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी सैगोन प्लांट, वार्ड नंबर 10, नगर पंचायत बोड़ला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



