कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा – जिला पंचायत क्षेत्र क्र.9 से प्रबल दावेदारी विजय लक्ष्मी तिवारी।

कवर्धा – जिला पंचायत क्षेत्र क्र.9 से प्रबल दावेदारी विजय लक्ष्मी तिवारी।

विजय लक्ष्मी तिवारी पति स्व.श्री संतोष तिवारी पता ग्राम समनापुर तह. कवर्धा जिला कबीरधाम छ.ग. की निवासी जो कि सन 2000 में भाजपा पार्टी में सदस्यता ग्रहण की थी, तबसे लगातार में पार्टी की दिशा निर्देशानुसार सक्रियता से अभी तक पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्य को करती आ रही है। संगठन काम को देखते हुये पार्टी बड़े विश्वास के साथ उन्हें दो बार मण्डल अध्यक्ष बनाये। जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, बूथ प्रभारी के जवाबदारी दिया गया था जिसको बड़े सक्रियता के साथ पार्टी के लिये सभी जवाबदारी निभाते आई । वर्तमान में करपात्री शक्ति केन्द्र के संयोजक व जिला कार्यकारिणी के सदस्य है। विजय लक्ष्मी तिवारी हमेशा से संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करती रही है। 2000 से भाजपा से जुड़ी यह कार्यकर्ता महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के हर छोटे-बड़े निर्देश को निष्ठा पूर्वक निभाया है। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किए हैं। वर्तमान में भाजपा संगठन की कार्यकारिणी सदस्य होने के नाते संगठन के लिए निरंतर सक्रिय हैं।

क्षेत्र क्रमांक 9 में विजय लक्ष्मी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए उन्होंने भरोसा जताया है कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिली है, तो वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगी। उनका अनुभव और समर्पण इस दावेदारी को मजबूती प्रदान करता है।

जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 9 में महिला आरक्षित है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button