कबीरधामछत्तीसगढ़

अमृत सरोवर में ग्रामीणों ने बनाया संविधान दिवस।

अमृत सरोवर में ग्रामीणों ने बनाया संविधान दिवस।

महात्मा गांधी नरेगा से निर्मित अमृत सरोवर बना सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण केंद्र।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले से लेकर ग्राम पंचायतो तक आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवरो में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन सभी ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से करते हुए संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यो अधिकारों एवं मूल्यो पर विस्तार से चर्चा कर जन जागरूकता लाई गई। जल संरक्षण करने अमृत सरोवर के समीप साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा युवा वर्ग की भागीदारी व अन्य विषयों पर ग्रामीणों ने आपस में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत हुआ था तथा इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी अनुक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से निर्मित अमृत सरोवर के समीप एवं ग्राम पंचायत के अन्य स्थानों में संविधान दिवस का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम आयोजन के दौरान भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के त्यल चित्र में माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि सामाजिक समरसता एवं भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अवसरों पर मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के समीप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे कि ग्रामीणों के बीच अपनात्व की भावना बढ़ सके। संविधान दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर प्रस्तावना की शपथ ली गई। ग्रामीणों ने सामूहिक गतिविधियों में भाग लेते हुए अमृत सरोवर से गाद निकासी कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश देकर वृक्षारोपण किया।

अमृत सरोवर में हुए संविधान दिवस के विषय पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक तीन चरणों में 112 अमृत सरोवर का निर्माण जिले में हुआ है। उक्त सभी स्थानों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया और इसके साथ अन्य ग्राम पंचायतो में ग्रामीणों ने बैठक कर प्रस्तावना की शपथ ली। सीईओ जिला पंचायत ने आगे बताया कि एक प्रण जल संरक्षण की थीम पर जल संग्रहण स्थल अमृत सरोवर की साफ सफाई जनभागीदारी से बड़े पैमाने पर की गई है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button