पंडरिया ।।शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, पंजीयन एवं निगरानी के लिए लईका चिन्हारी’ एप तैयार किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा तैयार इस ऐप की कार्यप्रणाली को समझाने कार्यशाला आयोजित की गई। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडा, में आयोजित कार्यशाला में बीईओ एवं प्रशिक्षक भरत कुमार डोरे, विनोद गोस्वामी द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से जोन कुंडा के अंतर्गत 11 संकुल समन्वयकों और प्राथमिक/ माध्यमिक प्रधान पाठको को बताया गया कि सर्वेक्षक को गूगल प्ले स्टोर से ‘लईका चिन्हारी’ एप डाउनलोड करना है।अब ‘लईका चिन्हारी’ ऐप से होगी शाला त्यागी बच्चों की पहचान कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि चिन्हांकित प्रत्येक बच्चे की सही प्रविष्टि एवं सत्यापन पर सर्वेक्षक को 20 रुपए प्रति छात्र तथा बच्चे का विद्यालय में प्रवेश कराकर 3 माह तक बनाए रखने पर प्राचार्य के सत्यापन के बाद 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। नियमित उपस्थिति की निगरानी भी किया जाना है। दरअसल संकुल समन्वयक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उनकी जिम्मेदारी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करना है। प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़े, इसके लिए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ काम करना जरूरी है। इसी धारणा से ऐप का डेमो संकुल समन्वयकों को दिया गया। बीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि जोन के सभी स्कूलों में 20 एवं 25 तक पहाड़ा हिंदी वाचन, अंग्रेजी वाचन अधिक से अधिक बच्चों को आना चाहिए शाला का वातावरण स्वच्छ रहे व्ही एस के में सभी शिक्षक उपस्थिति दर्ज करे, एम डी एम दर्ज करे अर्ध वार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा की जानकारी दिया गया।विकासखंड में कोई भी बच्चा शाला से बाहर न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। घर-घर सर्वे कर प्रत्येक बच्चे को चिन्हांकित कर विद्यालय से जोड़ना है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। लईका चिन्हारी का उद्देश्य ही यही है। कार्यशाला में भागीरथी चंद्राकर, होरी लाल गेबल, विष्णु चंद्राकर,राजेंद्र खंडे, कमल सोनी,मनमोहन सिंह ठाकुर,राय सिंह कुर्रे, सुरेंद्र नेताम, उदय शर्मा, रामफल चंद्राकर,गणेश चंद्रवंशी संकुल समन्वयक, एवं बीआर पी विनोद गोस्वामी प्रधान पाठक बलदाऊ चंद्राकर मन्नू लाल चंद्रसेन लेखराज साहू स्मृति द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। कुल 11संकुलों से प्राथमिक एवं माध्यमिक 130 प्रधान पाठको ने जोन स्तरीय बैठक में शामिल हुए ।बैठक में लईका चिन्हारी ऐप, स्कूल का बिजली, किचन गार्डन, ड्रॉप बॉक्स के छात्रों से संबंधित अनेक जानकारी दी गई ।।


