कबीरधामछत्तीसगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा, पदोन्नत प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा, पदोन्नत प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

कबीरधाम, 29 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कबीरधाम की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला संयोजक श्री अर्जुन चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी गठन एवं 11 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। इसी दौरान पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान समारोह भी सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, तथा जनपद अध्यक्ष पंडरिया श्रीमती नंदनी साहू उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कर्मचारी संगठन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु समर्थन व्यक्त किया।

समारोह में आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं—

दीपक ठाकुर, जिलाध्यक्ष

भूपेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

रविकांत, जिलाध्यक्ष, छग प्रदेश लिपिक वर्ग

कोमल कुमार साहू, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़

गोलू सोनवानी, जिलाध्यक्ष, लघु वेतन चतुर्थ वर्ग संघ

दिलीप चंद्रवंशी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ

हेमंत साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

आर.के. धावलकर, जिलाध्यक्ष, करारोपण कर्मचारी संघ

छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि

गरिमामय उपस्थिति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button