
न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह एवम डबरीपारा में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार कराया गया।
मुख्य अभ्यागत डॉक्टर श्रीमती शकुंतला jitpure,डॉक्टर रश्मि jitpure एवं साहू समाज की अध्यक्ष श्रीमती विंध्यवासिनी साहू जी उपस्थित रही ।मुख्य अभ्यगतो द्वारा विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा आराधना की गई। संपूर्ण आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती किरण सिंह,एवं प्रधानाचार्य श्री विश्वजीत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ । विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।





