
भाजपा के स्थापना दिवस पर पंडरिया मंडल में “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशन तथा पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत दिनांक 08 अप्रैल 2026 को पंडरिया मंडल के रौहा बूथ क्रमांक 90 में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के तहत बूथ कमेटी बैठक, स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संपर्क, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, संवाद एवं चर्चा जैसे गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पवन कुंभकार, अभियान की बूथ प्रभारी श्रीमती अंजू शर्मा, शक्तिकेंद्र प्रभारी चंद्रकुमार सोनी, शक्तिकेंद्र संयोजक शिवचरित सिंह, सहसंयोजक हरि साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री झय कुमार चंद्रवंशी, युवा साथी मनोज यादव सहित कोयलारी कापा बूथ अध्यक्ष सतीश यादव, रौहा बूथ अध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी, रमेश साहू, शंकर साहू, प्रहलाद चंद्रवंशी, सेवक निर्मलकर, मनोहर चंद्रवंशी एवं अन्य ग्रामीणजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



