कबीरधामछत्तीसगढ़

पीएम श्री सेजस हायर सेकेंडरी (अंग्रेजी-हिंदी माध्यम) स्कूल पोड़ी, जिला कबीरधाम के विद्यार्थियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण पर बिलासपुर ले जाया गया।

कवर्धा :- पीएम श्री सेजस हायर सेकेंडरी (अंग्रेजी-हिंदी माध्यम) स्कूल पोड़ी, जिला कबीरधाम के विद्यार्थियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण पर बिलासपुर ले जाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार गुप्ता एवं श्री रामफल चंद्रवंशी द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। इस अवसर पर प्रभारी मैडम श्रीमती क्षिप्रा पांडे, अद्वितीय केसरवानी, स्वाति खटकर, श्री भागीरथी पात्रे, शुक्ला सर, एस.के. प्रजापति सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने Dr. C. V. Raman University का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, कार्य योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सामग्री से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।


इस दौरान श्री हेमंत कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत भ्रमण कराते हुए विभिन्न कार्यशालाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कुलपति द्वारा उपस्थित शिक्षकों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध छात्रवृत्तियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक मां महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्लैनेटेरियम का भ्रमण कर आकाशगंगा, सैटेलाइट, तारामंडल, सूर्य एवं ग्रहों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।


इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नए अनुभव प्राप्त हुए तथा उनमें ज्ञानार्जन के प्रति उत्साह और जिज्ञासा का संचार हुआ।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button