
कवर्धा 14 अप्रैल, दिन मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे अंबेडकर चौक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर जी के महान योगदानों को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों—जैसे सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना, छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करना तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका—पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज ठाकुर (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), विष्णु सिंह राजपूत (जिला सहमंत्री), जितेंद्र वर्मा (जिला संयोजक, बजरंग दल), दिलीप सोनी (नगर अध्यक्ष), सोनू पाली (नगर मंत्री), विजय तिवारी (नगर उपाध्यक्ष), संतोष साहू (नगर उपाध्यक्ष) एवं बलराम चंद्रवंशी (नगर संयोजक) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





