कबीरधामछत्तीसगढ़

पण्डरिया में ब्लाक कांग्रेस द्वारा धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर जयंती।

पण्डरिया में ब्लाक कांग्रेस द्वारा धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर जयंती


ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने संविधान रक्षा का लिया संकल्प

पण्डरिया, 14 अप्रैल। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती आज पण्डरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुप्ता सामुदायिक भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राधेलाल भास्कर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, जिला महामंत्री मनीष शर्मा, दिनेश कोसारिया, ब्लाक उपाध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, खोवाराम भास्कर , ब्लाक महामंत्री लक्ष्मीनारायण साहू , राजकुमार अनंत , शैलेन्द्र गुप्ता , ब्लाक सचिव सलीम खान , हकीम खान औऱ राजेंद्र यादव ,सुनील ठाकुर , राजकिरण ठाकुर , चंद्रभान टंडन , अर्जुन साहू , गनी साहू , तेजस्वी जायसवाल जी, चंद्रकुमार साहू  सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बाबा साहब ने हमें संविधान देकर वोट का अधिकार, बराबरी और न्याय दिलाया। आज संविधान पर संकट है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएगा और संविधान की रक्षा करेगा।”

पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर ने कहा कि “बाबा साहब सिर्फ दलितों के नहीं, पूरे देश के मसीहा थे। उनकी सोच से ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना।”
जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने सविधान निर्माता बाबा साहब के विषय में कहाँ सविधान से ही देश में एकरूपता हैँ जय जवान जय किसान जय सविधान की बात कही

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button