कबीरधामछत्तीसगढ़

कामठी में भाजपा का “बस्ती चलो, गांव की ओर चलो” अभियान, हितग्राहियों से सीधा संवाद

कामठी में भाजपा का “बस्ती चलो, गांव की ओर चलो” अभियान, हितग्राहियों से सीधा संवाद

कार्यक्रम का आयोजन

पंडरिया । आज दिनांक 12/04/2026 दिन रविवार को भाजपा प्रदेश के आवाह्न पर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश पर, विधायक श्रीमती भावना बोहरा के कुशल मार्गदर्शन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में “बस्ती चलो, मोहल्ला चलो, गांव की ओर चलो” अभियान के तहत कुकदुर मंडल ग्राम कामठी बुथ नम्बर 62 में रंगमंच भवन में बैठक आयोजित किया गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट एवं सम्मान

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात की गई। इस दौरान श्रीफल एवं भाजपा के गमछा से सम्मानित किया गया तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया गया।
जनहित योजनाओं की जानकारी एवं फीडबैक
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्य एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं का वास्तविक लाभ और स्थिति के बारे में पूछा गया।
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, जनमन योजना से हो रहे विकास कार्य, मनरेगा में कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने, काम नहीं मिलने पर भत्ता देने एवं अनेक स्थानीय उत्पादों को शामिल करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख

राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं में महतारी वंदना योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना, तेंदूपत्ता से जुड़े कार्य, स्कूली छात्रों को पढ़ाई के लिए आवास न मिलने पर मकान किराया देने की सुविधा, बिजली विभाग में वर्षों पुराने बिजली बिल को माफ कर नियमित करने जैसे कार्यों की जानकारी दी गई, जिससे प्रदेश के लगभग 28 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।

किसानों एवं मजदूरों के हित में योजनाएं

किसानों के धान का मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल तक खरीदी पर पूर्ण भुगतान, प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष तीन किस्तों में ₹6000 की सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री द्वारा भूमिहीन मजदूरों को ₹10000 देने जैसी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर जाकर दी गई।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया और खुशी

ग्रामीणों में सबसे अधिक खुशी पक्का आवास मिलने को लेकर देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि पहले कांग्रेस सरकार द्वारा इंदिरा आवास दिए जाते थे, लेकिन आज उनका कोई अस्तित्व नहीं है। वर्तमान में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पक्का आवास, शौचालय निर्माण एवं नल-जल मिशन के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।
जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों, एंबुलेंस सेवा, कोचिंग क्लास एवं रायपुर के देवेंद्र नगर में मरीजों के परिजनों के लिए आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विकास की ओर अग्रसर पंडरिया

ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि पंडरिया निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उपस्थित गणमान्यजन
इस कार्यक्रम में जिला की ओर से प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, भाजपा मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीनाक्षी सिंह ठाकुर, श्रीमती काजल सिंह ठाकुर, मंडल कार्यसमिति सदस्य आलोक सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कामठी के सरपंच, पंचगण, सोसायटी अध्यक्ष, भाजपा बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

घर-घर पहुंचकर संवाद

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं द्वारा हर एक घर में जाकर हितग्राहियों से बातचीत की गई और योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया गया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button