कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा ग्राम पंचायत कोठार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप, उपसरपंच व पंचों ने खोला मोर्चा।

कवर्धा ग्राम पंचायत कोठार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप, उपसरपंच व पंचों ने खोला मोर्चा

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत कोठार में पंचायत कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। उपसरपंच एवं पंचों ने सरपंच और सरपंच पति पर फर्जी प्रस्ताव तैयार कर लाखों रुपए के आहरण, बिना कोटेशन राशि ट्रांसफर करने तथा पंचायत कार्यवाही में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायत में कई कार्य बिना विधिवत प्रस्ताव और बिना पंचों की सहमति के कराए गए। आरोप है कि मूलभूत मद से साफ-सफाई एवं चौक-चौराहों पर लाइट व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपए की राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर किसी प्रकार का कार्य दिखाई नहीं देता। गांव के कई चौक-चौराहों पर आज भी अंधेरा बना हुआ है और साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है।

उपसरपंच एवं पंचों ने बोर खनन कार्य में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संबंधित दस्तावेज गायब हैं तथा कई कार्यों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पंचायत संचालन में लगातार सरपंच पति हस्तक्षेप कर रहे हैं तथा दबंगई के बल पर निर्णय लिए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से राशि निर्माण कार्य में ध्यान नहीं दिया जा रहा है लगभग शून्य है। कई शासकीय भूमि पर प्रस्तावित कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं या शुरू ही नहीं हुए हैं। समय पर कार्य नहीं होने और विकास कार्यों में देरी के कारण गांव वालों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उपसरपंच एवं पंचों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button